Translate

Wednesday 25 February 2015

क्या कहता है लाल किताब का रहस्यमयी वास्तु ज्ञान ........3

क्या कहता है लाल किताब का रहस्यमयी वास्तु ज्ञान ....3
आज मैं  आप सब के साथ फिर से  लाल किताब के रहस्यमयी वास्तु ज्ञान पर चर्चा करने जा रहा हु  मैंने आप सब को अपने पिछले लेख में लाल किताब के रहस्यमयी  वास्तु ज्ञान (क्या कहता है लाल किताब का रहस्यमयी वास्तु ज्ञान ...2 )  के बारे में अवगत करवाया था आज मैं  फिर से आप सभी के  साथ उसी रहस्यमयी वास्तु ज्ञान पर आगे विचार विमर्श करूँगा मैंने  आपको अपने पिछले लेख में बताया था  कि लाल किताब की दरुस्त की गयी   जनम  कुंडली  में  शनि  ग्रह  किस खाना में बैठा हो   तो   हमे  मकान    बनाना  चाहिए  या  नहीं  और   मकान बनाने  से  फ़ायदा  होगा  या  नुक्सान  होगा  और वो नुक्सान हमारे परिवार में किस तरफ होगा अपने घर में या नानके या दादके परिवार में इत्यादि ...मैंने आपको अपने पिछले लेख बताया था कि   कैसे  लाल किताब के रहस्यमयी ज्योतिष  ज्ञान से दरुस्त करके बनायीं गयी  जन्मकुंडली   के  खाना  नंबर  1  से लेकर खाना नंबर 12  में   अगर  शनि  ग्रह  बैठा  हो  और  खाना  नंबर  7 और  10 और  6 में  कोई  ग्रह  बैठा  हो  जिनकी  आपस  मैं  न  बनती  हो  या वो एक दूसरे को दूषित कर रहे हो  और खाना नंबर  8   भी  दूषित हो रहा हो  या फिर  वो   जातक अपने कर्मो से शनि और शुक्र ,मंगल ग्रह को दूषित कर रहा हो  तो    ऐसा  जातक  अगर  मकान   बना  ले  तो  लोगो  की  नज़रों  मैं  तो  मकान  बना  रहा होगा या बन  गया  होगा  पर  उसको  अब  रोटी  से  भी  तरसना  होगा  यानि  गरीबी  कष्ट  परेशानिया  उसका अब  पीछा   नहीं  छोड़ेगी  और उसके अपने ही उसे घर से दर- बदर करते होंगे   और  वो  आम  कहता हुआ  सुना  होगा  कि  जब  से  मकान  बनाया  है  कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है इत्यादि ...बहुत सी ऐसी बातें वो जातक करता होगा जिस में उसके अंदर की निराशा की भावना   साफ़ नज़र आती  होगी ..
आज उसी लाल किताब के रहस्यमयी वास्तु ज्ञान के कुछ और रहस्य के बारे में आपको बताता हूँ आज आप सब जानेंगे कि  लाल किताब के रहस्यमयी वास्तु ज्ञान के अनुसार आपका मकान किस हैसियत का है यानि उस मकान में रहने वालों पर उसका क्या प्रभाव है  क्या फल है शुभ फल है या अशुभ फल है .
लाल किताब के रहस्यमयी वास्तु ज्ञान में पंडित जी  ने  हमे एक फार्मूला बताया हुआ  है उसके अनुसार अगर हम उसका सही सही गणित कर ले  और उस गणित को पूरा करने के बाद ( कैलकुलेशन ) करने पर जो भी बाकी (0  से 8) जवाब आता है यानि जो बाकी बचता  है उस बाकी बचे हुए अंक  के अनुसार मकान की हैसियत का फल पता चलता है जैसे मान लो  कि 1 बाकी बचा तो वो मकान बहुत ही बढ़िया होगा गुरु  और सूर्य का फल का होगा और उस जातक की कुंडली में गुरु, सूर्य भी सही स्थान पर बैठे हो तो   जो भी उस मकान  में रहेगा वो  हमेशा तरक्की करेगा उसे हर तरह से उत्तम फल की प्राप्ति होगी. आपने कई बार लोगो को कहते हुए सुना होगा कि फलाना मकान / दूकान में जो भी व्यक्ति आया उसने बहुत तरक्की की अर्थात जब से उस व्यक्ति ने वो प्रॉपर्टी ली है उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा हमेशा तरक्की करता चला गया बहुत ही भाग्यवान मकान / दूकान /प्रॉपर्टी है ...इत्यादि     इसी तरह अगर सही सही गणित करने के बाद जवाब   2 बाकी आये तो उस मकान का अशुभ फल मिलेगा और अगर कुंडली में गुरु शुक्र खाना नंबर 6 में हो या फिर खाना नंबर 6 में केतु हो तो उस मकान /प्रॉपर्टी का  बुरा फल बच्चों पर होगा पत्नी पर बुरा असर होगा और किस्मत पर भी बुरा असर होगा बेकद्री होगी वो व्यक्ति हमेशा यही कहता सुना होगा कि जब से मकान बनाया है पत्नी बीमार ही रहती है बिना मतलब का सफर लगा रहता है और गरीबी भी आ रही है हो सकता है कि किसी को किसी जानबर या  कुत्ता  या किसी  बाहन से कोई नुक्सान हुआ होगा आपने यह  भी कहते हुए लोगो को सुना होगा कि इस प्रॉपर्टी /मकान /दूकान में जो भी व्यक्ति आया वो बर्बाद ही हुआ उसकी पत्नी ,बच्चे हमेशा परेशानिओ में ही रहे .. इत्यादि ..अगर किसी का ऐसा मकान हो और .अगर उसकी  पत्नी परेशान /बीमार रहती हो औलाद में परेशानी हो   तो जातक को चाहिए कि पत्नी के सिर पर खालिस सोना का कोई गहना कायम करें ऐसा करने से ओलाद  और नसीब की बरकत होगी और उसका और परिवार का जीवन सुधरने लग जायेगा ...  इत्यादि और इसी तरह से अगर सही सही गणित करने पर  3 बाकी आये तो वो मकान शेर मुंह वाला यानि आगे का हिस्सा खुला और पीछे का हिस्सा तंग वो मकान मर्दों के लिए उम्दा मंगल या बुध के कामों के लिए बढ़िया दूकान ,कारोबार के लिए बढ़िया मुबारक होगा लेकिन औरतों और बच्चों के लिए अच्छा न होगा हमेशा कोई न कोई परेशानी पीछे लगी ही रहेगी यानि बच्चों और बच्चों की माँ पर किसी न किसी रूप में कोई न कोई परेशानी आती ही रहेगी लेकिन यह परेशानी तभी आएगी अगर वो यानि बच्चे और बच्चों की माँ उस मकान में रात को आराम करे यानि अगर बच्चे और उनकी माता लगातार उस घर में रहने लग जायेंगे तो कोई न कोई परेशानी उनके पीछे लगी रहेगी ...इत्यादि . इसलिए .  कोशिश तो यही   करनी चाहिए कि ऐसे मकान में बाल -बच्चों का और बाल -बच्चों वाली औरत न ही रहे तो अच्छा अगर कहीं मज़बूरी बश  रहना ही पड़े तो गुरु ग्रह के  उपाओ और पीले फूलों को जरूर कायम करें तभी रहें बरना फल मंदा ही होगा लेकिन   कारोबार के लिए ये मकान /दूकान/प्रॉपर्टी  अच्छी होगी यानि उसमे कारोबार /दुकानदारी अच्छी चलेगी ...आदि .. आज के लिए इतना ही कुछ और रहस्यों के साथ अगली बार ....                      ..
  आने  बाले  समय  में  मैं  आपको अपने आने वाले  लेखो में   मैं आपको समझाने की कोशिश करूँगा कि  इसका ज्योतिष / वास्तु रहस्य कैसे काम करता है कैसे मकान कुंडली बनानी है और कैसे जन्मकुंडली देख कर हमे व्यक्ति के मकान /घर के बारे में जानकारी होगी और जन्मकुंडली से ही अपने या अपने रिश्तेदारों का कैसे पता चलता है और क्या जातक मकान /घर अपनी ज़िंदगी में बना पायेगा और iमकान /घर बनाने के बाद फ़ायदा या नुक्सान होगा  इत्यादि ..कि हमे अपनी ज़िंदगी में अपना मकान आदि  अपने नाम से बनाना चाहिए या नहीं ..अगर बनाते हैं तो वो  किस हैसियत का है और वो मालिक के लिए कैसा होगा नेक फल का है या मंदा फल का है... आदि बहुत  सी  ऐसी बातें पता चल जाती है  जिनका पहले हमे पता ही नहीं होता है इत्यादि .अगली बार मैं आपको इसी रहस्य के बारे में और जानकारी दूंगा और  मैं  आपके साथ  अपने अगले आने बाले लेखों और कई अनजान रहस्यों के बारे में  विचार -  बिमर्श   करूँगा  और आप को यह बताने का प्रयास करूँगा कि लाल किताब के रहस्यमयी ज्ञान में पंडित जी ने हमे लाल किताब के रहस्यमयी ज्योतिष ज्ञान के  रहस्य में और क्या क्या समझाया है आदि ....  इस तरह से हमे इस लाल किताब के रहस्यमयी ज्योतिष  ज्ञान से दरुस्त करके बनायीं गयी जन्मकुंडली में से ऐसी कई रहस्यों का  पता लगने लग जायेगा जो आपको न पहले पता होंगे और न ही पहले किसी ने आपको  बताये होंगे  यह सब बातें जानने के लिए सब से जरुरी शर्त यह  है कि आप की  अपनी जन्मकुंडली को पहले लाल किताब के रहस्यमयी ज्ञान में दी गयी जरुरी शर्तो के अनुसार दरुस्त किया जाये और जन्मकुंडली को लाल किताब के रहस्यमयी ज्ञान के अनुसार बनाया जाये या फिर  किसी लाल किताब के रहस्यमयी ज्ञान को गहराई  से  जानने वाले को कुंडली दिखाई जाये  तभी आपको इस लाल किताब के रहस्यमयी ज्योतिष ज्ञान के रहस्य समझ में  आने लगेंगे .... आज के लिए इतना ही काफी ......बाकी फिर सही ...कि क्या कहता  है लाल किताब का रहस्यमयी ज्योतिष ज्ञान ...
PAWAN KUMAR VERMA (B.A.,D.P.I.,LL.B.)
RESEARCH - ASTROLOGER
LUDHIANA ,PUNJAB,INDIA
(M)  -  9417311379.