Translate

Saturday 25 April 2015

क्या कहता है लाल किताब का रहस्यमयी वास्तु ज्ञान .........5

क्या  कहता है लाल किताब का रहस्यमयी वास्तु ज्ञान ..........5
आज मैं  आप सब के साथ फिर से  लाल किताब के रहस्यमयी वास्तु ज्ञान पर चर्चा करने जा रहा हु  मैंने आप सब को अपने पिछले लेख में लाल किताब के रहस्यमयी  वास्तु ज्ञान (क्या कहता है लाल किताब का रहस्यमयी वास्तु ज्ञान ...4 )  के बारे में अवगत करवाया था आज मैं  फिर से आप सभी के  साथ उसी रहस्यमयी वास्तु ज्ञान पर आगे विचार विमर्श करूँगा मैंने  आपको अपने पिछले लेख में बताया था  कि  लाल किताब के रहस्यमयी वास्तु ज्ञान के अनुसार आपका मकान किस हैसियत का है यानि उस मकान में रहने वालों पर उसका क्या प्रभाव है  क्या फल है शुभ फल है या अशुभ फल है .
 पिछली बार मैंने आपको बताया था कि अगर सही  सही गणित करने पर  4 बाकी आये तो ऐसा मकान /प्रॉपर्टी भी शुभ  फल ना देगी यानि इसका अशुभ फल मिलेगा और अगर कुंडली में चन्द्र और शनि खाना नंबर 4 में हो और मंगल ,शुक्र, ग्रह भी अशुभ हो तो ऐसा मकान / प्रॉपर्टी का बुरा फल उस में रहने या काम करने  वाले व्यक्तियों पर होगा वो व्यक्ति सारा दिन रात मेहनत मज़दूरी करता होगा और सबके साथ अपनी पूरी वफादारी निभाता होगा लेकिन लोग उसके साथ बुरा बर्ताव ही करंगे उसको  उसकी पूरी मेहनत भी न देंगे और न ही उसको पूरी इज़्ज़त देंगे   यानि उस व्यक्ति /मालिक  को ऐसा महसूस होता होगा कि लोग  उसको सिर्फ दिखावा के लिए ही  साथ रखते  है और उससे पूरी मेहनत भी करवा लेते  है लेकिन उसके खाने और मेहनत   का कोई भी ख्याल नहीं रखता उससे एक गधे की तरह काम करवाया और खुराक का किसी ने ख़याल ही नहीं किया ऐसा व्यक्ति पूरी   उम्र उस 4 बचने वाली प्रॉपर्टी / मकान में गरीबी ही भोग कर मरता होगा जबकि उस के रिश्तेदार उस से काफी अच्छी हालत में होंगे  लेकिन कोई उसका साथ न देगा ..और इसी तरह अगर गणित करने के बाद बाकी  5 आये तो ऐसी प्रॉपर्टी / मकान आदि हमेशा शुभ फल देने वाला होता है और अगर जातक की कुंडली में गुरु ग्रह खाना नंबर 5 में हो और खाना नंबर 1 -4 - 8 - 10 भी शुभ हालत में हो तो ऐसे मकान / प्रॉपर्टी में जो भी रहेगा वो सुखी रहेगा अौरत ,बाल बच्चे आदि सब सुख पाएंगे और मकान गौ घाट होगा यानि पीछे से खुला( ज्यादा ) और आगे से तंग (कम ) होगा  उस में रहने वाले हमेशा तरक्की करते होंगे उन्हें कभी धन -दौलत या जमीन - जायदाद की कमी नहीं आएगी उसकी पत्नी और बच्चे भी हमेशा तरक्की पर होंगे और सेहतमंद होंगे  और आप देखते होंगे कि सभी लोग भी उनको इज़्ज़त देते होंगे . आज  हम  उस से आगे बात करते हैं  कि  अगर सही सही गणित करने पर 6 बाकी आये तो देखने में आया है कि  ऐसा मकान वाला  व्यक्ति अपनी पूरी उम्र परेशान और दुखी ही रहता है उसकी जन्मकुंडली में खाना नो.6 में सूर्य शनि साथ साथ और कुंडली में केतु ,मंगल, गुरु ,चन्द्र  और खाना नंबर 6,8,10 भी नेगटिव होते है वो व्यक्ति हर समय मुसीबत का मारा हुआ होता है न माता ही और न पिता ही सुख लेवें और न ही औलाद और उसके यार दोस्त उसको  सुख दे पूरी   ज़िंदगी सिर्फ भाग - दौड़ ही लगी रहेगी तकिया मुसाफिर वाला हाल होगा घर का सोना ख़त्म हो जायेगा घर में किसी को आखों की प्रॉब्लम होगी या फिर दिमागी या हड्डियों की परेशानियां होगी जिन का इलाज़ करने पर भी हल न मिलता होगा उसके रिश्तेदार उसके दोस्त यार भी उसका साथ नहीं देते होंगे अगर कभी एक आध बार  उसका साथ दे ही दिया होगा तो उसको उस साथ के बारे में 100 बार सुनाते होंगे जलील करते होंगे जिस कारण से वो अंदर ही अंदर हमेशा परेशान दुखी रहता होगा आदि ...
ऐसे व्यक्ति को चाहिए कि अपने घर के वास्तु दोष दूर करके और कुंडली को किसी अच्छे विद्वान व्यक्ति को कुंडली  दिखाकर पहले अपनी कुंडली को दरुस्त करवाये व्  बिना कुंडली को दरुस्त किये कोई उपाओ न करे न  दिखाए और कुंडली को दरुस्त करने के बाद कुंडली  के ग्रहों के  अनुसार उपाओ करे जैसे  अपने घर पर फूलों के हरे भरे  पौधे रखे और घर पर पक्षियों की सेवा करे उनकी  पालना करे घर में काला कुत्ता पाले उसकी सेवा करे लेकिन ध्यान रखे कि उसके इलावा  कोई बाहर  वाला व्यक्ति  उस कुत्ते को कुछ भी खाने को न दे  ..और  छोटे छोटे बच्चों को हमेशा खुश रखे उनको खाने पीने की चीजें दे  उन बच्चों को घर में खेलने कूदने दे आदि ..  तो उससे काफी हद तक उस व्यक्ति को उसकी   परेशानियों से छुटकारा मिल जायेगा  
.आज के लिए इतना ही काफी ......बाकी फिर सही    मैं  आपको अपने आने वाले  लेखो में   मैं आपको समझाने की कोशिश करूँगा कि लाल किताब का रहस्यमयी ज्ञान का   ज्योतिष / वास्तु रहस्य किस तरह से  काम करता है और  मकान कुंडली किस तरह से  बनानी है   और किस तरह से जन्मकुंडली दरुस्त करनी होती है और किस तरह से  जन्मकुंडली देख कर हमे व्यक्ति के मकान /घर के बारे में जानकारी होगी और जन्मकुंडली से ही अपने या अपने रिश्तेदारों का किस तरह से  पता चलता है और क्या जातक मकान /घर अपनी ज़िंदगी में बना पायेगा और iमकान /घर बनाने के बाद फ़ायदा या नुक्सान होगा. ..कि हमे अपनी ज़िंदगी में अपना मकान आदि    अपने नाम से बनाना चाहिए या नहीं ..अगर बनाते हैं तो वो  मकान / प्रॉपर्टी   किस हैसियत का है और वो मालिक के लिए कैसा होगा नेक फल का है या मंदा फल का है... आदि बहुत  सी  ऐसी बातें पता चल जाती है  जिनका पहले से  हमे पता ही नहीं होता है .अगली बार मैं आपको इसी रहस्य के बारे में और जानकारी दूंगा और  मैं  आपके साथ  अपने अगले आने बाले लेखों और कई अनजान रहस्यों के बारे में  विचार -  बिमर्श   करूँगा  और आप को यह बताने का प्रयास करूँगा कि लाल किताब के रहस्यमयी ज्ञान में  हमे लाल किताब के रहस्यमयी ज्योतिष ज्ञान के  रहस्य में और क्या क्या समझाया है  इस तरह से हमे इस लाल किताब के रहस्यमयी ज्योतिष  ज्ञान से दरुस्त करके बनायीं गयी जन्मकुंडली में से ऐसी कई रहस्यों का  पता लगने लग जायेगा जो आपको न पहले पता होंगे और न ही पहले किसी ने आपको  बताये होंगे  यह सब बातें जानने के लिए सब से जरुरी शर्त यह  है कि आप को   अपनी जन्मकुंडली को पहले लाल किताब के रहस्यमयी ज्ञान में दी गयी जरुरी शर्तो के अनुसार दरुस्त किया जाये और जन्मकुंडली को लाल किताब के रहस्यमयी ज्ञान के अनुसार बनाया जाये या फिर  किसी लाल किताब के रहस्यमयी ज्ञान को गहराई  से  जानने वाले को कुंडली दिखाई जाये  तभी आपको इस लाल किताब के रहस्यमयी ज्योतिष ज्ञान के रहस्य समझ में  आने लगेंगे और आपको कौन कौन से उपाओ को करना होगा  जिनके करने से आपको ज़िंदगी में आने वाले कष्ट /परेशानियों से बचा जा सके ....आज के लिए इतना ही काफी ......बाकी फिर सही    .कि क्या कहता  है लाल किताब का रहस्यमयी ज्योतिष का वास्तु  ज्ञान ..
PAWAN KUMAR VERMA ( B.A.,D.P.I.,LL.B.)
                         RESEARCH  ASTROLOGER
                          
           GOLD MEDALIST
LUDHIANA ,PUNJAB , INDIA
PHONE:- 9417311379 .
astropawankv.blogspot.com