( Articles Relating to Lal Kitab Astrology, Lal Kitab Vastu, Vedik Astrology, Naddi Astrology, Kaalsarap Yog, Pitar Dosh,Maanglik Dosh, K.P. Astrology, Rashi Ratan ( Lucky Stone ) Astrology,Vastu,.. etc.)
Tuesday, 31 December 2024
Friday, 15 November 2024
कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली ब प्रकाश पर्व गुरु पर्व
कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली ब प्रकाश पर्व
राम राम जी*
*कार्तिक पूर्णिमा ब प्रकाश पर्व गुरु पर्व*
*देवों की दीपावली है कार्तिक पूर्णिमा,*
देव दीपावली व प्रकाश पर्व
पौराणिक कथा के अनुसार, देवता अपनी दीपावली कार्तिक पूर्णिमा की रात को ही मनाते हैं कार्तिक पूर्णिमा में स्नान और दान को अधिक महत्व दिया जाता है। इस दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर दीप दान को भी विशेष महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि इस दिन दीप दान करने से सभी देवताओं का आशीर्वाद मिलता हैं...
कार्तिक पूर्णिमा का महत्व:
पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान शिव ने त्रिपुरारी का अवतार लिया था और इस दिन को त्रिपुरासुर के नाम से जाना जाने वाले असुर भाइयों की एक तिकड़ी को मार दिया था। यही कारण है कि इस पूर्णिमा का एक नाम त्रिपुरी पूर्णिमा भी है। इस प्रकार अत्याचार को समाप्त कर भगवान शिव ने शांति बहाल की थी। इसलिए, देवताओं ने राक्षसों पर भगवान शिव की विजय के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इस दिन दीपावली मनाई थी। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की विजय के उपलक्ष्य में, काशी (वाराणसी) के पवित्र शहर में भक्त गंगा के घाटों पर तेल ओर घी के दीपक जलाकर और अपने घरों को सजाकर देव दीपावली मनाते हैं।
* श्री गुरू नानक देव जी के जन्मदिन को देशभर में प्रकाश पर्व के तौर पर भी मनाया जाता है। इस दिन दिए जलाकर रोशनी की जाती है। गुरुद्वारा साहिब में दीप प्रज्वलित किए जाते हैं।*
*जिनि सेविआ तिनि पाइआ मानु।*
*नानक गावीऐ गुणी निधानु।*
जिसने प्रभु की सेवा की उसे सर्वोत्तम
प्रतिष्ठा मिली।इसीलिये उसके गुणों का गायन करना चाहिये-ऐसा गुरू नानक जी का मत है।
*गावीऐ सुणीऐ मनि रखीऐ भाउ*
*दुखु परहरि सुखु घरि लै जाइ।*
उसके गुणों का गीत गाने सुनने एवं मन
में भाव रखने से समस्त दुखों का नाश एवं अनन्य सुखों का भण्डार प्राप्त होता है।
*आप सभी जन को Astropawankv की पूरी Team की तरफ़ से देव दीपावली व प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई ||*
*राम राम जी*
*Verma's Scientific Astrology & Vastu Research Center Ludhiana Punjab Bharat Phone..9417311379 www.astropawankv.com*
*www astropawankv.blogspot.com
.jpg)
.jpg)