Translate

Saturday 2 April 2022

नव वर्ष विक्रम संवत 2079

 *भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत् 2079*

           **************

विक्रम संवत 2079 शनिवार से शुरू हो रहा है और इसके राजा शनि होंगे। इस वर्ष का मंत्री मण्डल के पद इस प्रकार है। राजा-शनि, मंत्री गुरु ,सस्येश-सूर्य,दुर्गेश-बुध,धनेश-शनि, रसेश मंगल, धान्येश शुक्र, नीरसेशशनि,फलेश-बुध,मेघेश-बुध  होंगे। साथ ही संवत्सर का निवास कुम्हार का घर और समय का वाहन घोड़ा होगा।


भारतीय सांस्कृतिक गौरव की स्मृतियां समेटे हुए अपना नववर्ष युगाब्द 5124 विक्रम संवत 2079 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तदानुसार शनिवार 2 अप्रैल 2022 को प्रारंभ हो रहा है।


भारतीय नया साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 

     से प्रारम्भ होता है, क्यों कि?


1- लगभग  इसी तिथि को ब्रम्हाजी ने 

            श्रष्टि की रचना की थी।


2. पृथ्वी की रचना के कारण यह

      दिन भारतमाता का जन्मदिन है।


3. प्रकृति अपने पुराने आवरण को बदलती है 

     अर्थात नये फूल-पत्ते आते है।


4. भगवान रामचन्द्र जी का राज्याभिषेक

              इसी दिन हुआ था।


5. महाराज युधिष्ठर का राजतिलक लगभग 

       ‌5 हजार वर्ष पूर्व इसी दिन हुआ था।


6. महाराज विक्रमादित्य द्वारा विक्रम सम्मत्

            इसी दिन हुआ।


7. नववर्ष के रूप में नवरात्रि का महान पर्व 

     इसी दिन से आरम्भ होता है और नौ दिन तक चलता है।


8. देव भगवान झूलेलाल का जन्मदिवस है।


शास्त्रों के अनुसार सभी चारों युगों में सबसे पहले सतयुग का प्रारम्भ इसी तिथि यानी चैत्र प्रतिपदा से हुआ था। यह तिथि सृष्टि के कालचक्र प्रारंभ और पहला दिन भी माना जाता है।


इसी के साथ ये भी मान्यता है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर भगवान राम ने वानरराज बाली का वध करके वहां  की प्रजा को मुक्ति दिलाई। जिसकी खुशी में प्रजा ने घर-घर में उत्सव मनाकर ध्वज फहराए थे।


आप सभी को मेरी ओर मेरे परिवार की तरफ से

  भारतीय नववर्ष की अनंत शुभकामनाएं।

          *Verma's Scientific Astrology and Vastu Research Center Ludhiana Punjab Bharat Phone..9417311379.  www astropawankv.com*