Translate

Sunday 25 June 2023

ऊर्जावान स्थान ब काला रंग

 *राम राम जी*


ऊर्जावान से भरपुर स्थान पर

  काले रंग का प्रभाव और महत्व

            *************

  

रंगों का मनुष्य के जीवन पर व्यापक असर पड़ता है। हर रंग का व्यक्ति पर अलग-अलग प्रभाव होता है। रंग हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। हर रंग अपने साथ कुछ अलग विचार और एनर्जी लाते हैं।कभी-  कभी हमें परिवार के लोग शुभ दिनों पर या सामान्य तौर पर भी काले कपड़े पहनने से मना करते हैं। क्या सच में काले रंग का बुरा असर हो सकता है?


काला रंग पसंद करने वाले लोग मन से शांत नहीं होते, लेकिन वे अपने आसपास की एनर्जी को अपने अंदर समाहित कर लेते है। फिर चाहे वह एनर्जी अच्छी हो या बुरी. काला रंग शक्ति, औपचारिकता, बुराई, मृत्यु, शोक, नीरसता, भारीपन, अवसाद और विद्रोह जैसे भाव पैदा करता है. यह रंग असंतुलन पैदा करता है. शांति का विनाश भी करता है।


कोई चीज काली है या आपको काली प्रतीत होती है, इसकी वजह यह है कि यह कुछ भी परावर्तित नहीं करती, कुछ भी लौटाती नहीं,सब कुछ सोख लेती है। तो अगर आप किसी ऐसी जगह हैं, जहां एक विशेष कंपन और शुभ ऊर्जा है तो आपके पहनने के लिए सबसे अच्छा रंग काला है क्योंकि ऐसी जगह से आप शुभ ऊर्जा ज्यादा से ज्यादा अवशोषित करना चाहेंगे, आत्म सात करना चाहेंगे। जब आप दुनिया से घिरे होते हैं,लाखो करोड़ों अलग-अलग तरह की चीजों के संपर्क में होते हैं, तो सफेद कपड़े पहनना सबसे अच्छा है, क्योंकि आप कुछ भी ग्रहण करना नहीं चाहते, आप सब कुछ वापस कर देना, परावर्तित कर देना चाहते हैं।


काले कपड़े उर्जा संकलन का सर्वश्रेष्ठ रंग है-

        *********************"

लेकिन अगर आप किसी ऐसी स्थिति में काला रंग पहनते हैं, जो शुभ ऊर्जा से भरपूर है तो आप इस ऊर्जा को अधिक से अधिक ग्रहण कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा है।


इसलिए शनि देव को पसंद है काला कपड़ा–

          ***********

ज्‍योतिषशास्‍त्र में शनि देव को श्‍यामवर्ण बताया गया है।इसलिए अशुभ शनि के प्रभाव को कम करने के लिए काली चीज़ों का दान किया जाता है क्‍योंकि शनि देव का काला रंग पसंद है। काली चीज़ों का दान करने से शनि का दोष कम हो जाता है।


भगवान शिव एवं शनिदेव को हमेशा काला माना जाता है क्योंकि किसी भी चीज को ग्रहण करने में उन्हें कोई समस्या नहीं है। यहां तक कि जब उन्हें विष दिया गया तो उसे भी उन्होंने सहजता से पी लिया। उनमें खुद को बचाए रखने की भावना नहीं है, क्योंकि उनके साथ ऐसा कुछ होता भी नहीं है। इसलिए वह हर चीज को ग्रहण कर लेते हैं, किसी भी चीज का विरोध नहीं करते काला कपड़ा उर्जा संकलन करने का सर्वक्षेष्ठ रंग है।


     *राम राम जी*

*Research Astrologers Pawan Kumar Verma (B.A.,D.P.I.,LL.B.) & Monita Verma Astro Vastu..... Verma's Scientific Astrology and Vastu Research Center Ludhiana Punjab Bharat Phone..9417311379. www.astropawankv.com*